फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   30 thousand cows got Lumpi vaccine, demand for 10 thousand vaccines

Bhadohi News: 30 हजार गोवंश को लगा लंपी का टीका, 10 हजार वैक्सीन की मांग

Mon, 10 Nov 2025 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
30 thousand cows got Lumpi vaccine, demand for 10 thousand vaccines
ज्ञानपुर। जिले में लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालन विभाग ने तीन महीने में 30 हजार गोवंश का टीकाकरण कर दिया है। बीते सप्ताह पशुपालन विभाग ने शासन से 10 हजार और टीके की मांग की है। चिकित्सकों के अनुसार लंपी रोग एक जटिल बीमारी है, जो गोवंश में होती है। मवेशी के शरीर में दाना निकलना बीमारी का प्रमुख लक्षण है। जिले के तीन स्थायी और 28 अस्थायी सहित कुल 31 गाेशालाओं में करीब सात हजार गोवंश संरक्षित हैं। पशुपालन विभाग के मुताबिक गोशालाओं और पशुपालकों के यहां एक लाख 70 हजार के करीब गोवंश हैं। 30 हजार गोवंश को लंपी का टीका लग चुका है। 19 टीमें टीकाकरण कार्य में जुटी हैं। सदर अस्पताल ज्ञानपुर के प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद यादव ने बताया कि लंपी एक वायरसजनित बीमारी है, जो एक मवेशी से दूसरे में होती है। पशुपालकों के लापरवाही बरतने पर मवेशियों की मौत भी हो सकती है। गोवंश के शरीर में दाने निकलना बीमारी का प्रमुख लक्षण है। ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, गोपीगंज, अभोली, औराई, चौरी, खमरिया आदि स्थानों पर टीकाकरण कार्य चल रहा है। दो साल पहले राजस्थान में तेजी से लंपी वायरस का कहर फैला था, जहां सैकड़ों गोवंश काल के गाल में समा गए थे। इस दौरान जिले में भी लंपी ने दस्तक दी थी। गांठदार त्वचा रोग (लंपी वायरस) का कोई विशेष एंटी वायरल उपचार नहीं है। स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण ही इसका एकमात्र उपाय है। संक्रमित गोवंश की विशेष देखभाल की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed