{"_id":"64c16f413eb20f269e0231c7","slug":"30-crore-will-come-in-the-account-of-152-lakh-farmers-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-1156-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 1.52 लाख किसानों के खाते में आएंगे 30 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 1.52 लाख किसानों के खाते में आएंगे 30 करोड़
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े एक लाख 52 हजार किसानों का इंतजार खत्म हो गया है। आज यानी बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बटन दबाने के बाद दो-दो हजार की किस्त आनी शुरू हो जाएगी।
जिले के एक लाख 52 हजार किसानों के खाते में करीब 30 करोड़ रुपये जारी होंगे। किसानों की आय दोगुना करने के लिए केंद्र सरकार ने दिसंबर 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। योजना में हर चौथे महीने में किसानों को दो-दो हजार की किस्त उनके खाते में भेजी जा रही है। शुरू में किसानों को योजना का लाभ दिया गया। इस दौरान काफी संख्या में अपात्र भी योजना का लाभ ले लिए।
2020-21 में आयकर पोर्टल के माध्यम से ढाई हजार आयकरदाता पकड़े गए। साल 2022 में शासन के निर्देश पर लाभार्थियों का सत्यापन कराया गया तो बड़ी संख्या में अपात्र सामने अए। करीब दो महीने से 14वीं किस्त को लेकर परेशान किसानों का इंतजार समाप्त हो गया। केंद्र सरकार से किस्त जारी होने की तिथि जारी होते ही तीन दिन पूर्व कृषि विभाग ने उनका डाटा लॉक कर दिया।
विज्ञापन
उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि सम्मान निधि के एक लाख 52 हजार 732 किसानों का डॉटा लॉक किया गया है। 27 जुलाई को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री बटन दबाकर दो-दो हजार रुपये जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां और राजकीय कृषि केंद्रों पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।