फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   29 workers from the district will go to Israel for jobs

Bhadohi News: नौकरी के लिए इस्राइल जाएंगे जिले के 29 श्रमिक

Wed, 06 Nov 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
29 workers from the district will go to Israel for jobs
नौकरी की तलाश में जिले के 29 श्रमिकों को इस्रायल भेजने की तैयारी चल रही है। सेवा योजन विभाग की ओर से चयनित इन श्रमिकों का वाराणसी में प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद फाइनल रूप से चयनित श्रमिकों को दो साल के लिए इस्रायल भेजा जाएगा। इन श्रमिकों को 1,37,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं अगर श्रमिक ओवर टाइम करते हैं तो उन्हें अलग से इसका भुगतान होगा।
विज्ञापन

भारत और इस्राइल के बीच समझौते के तहत जिले के युवा श्रमिकों को इस्रायल भेजने की तैयारी की जा रही है। युवाओं के बेहतर भविष्य और उनकी आर्थिकी को सुधारने के लिए यह प्रयास किया जा है। उन्हें इस्रायल में चार प्रमुख ट्रेडों में काम करना है। इसमें फ्रेम वर्क/शटरिंग कारपेंटर, आयरन वेल्डिंग, सिरेमिक टाइल और प्लास्टरिंग में अलग-अलग चयन किया जाना है।
विज्ञापन

सेवा योजन विभाग के संगम पोर्टल पर मांगे गए इस आवेदन में जिले के करीब 92 युवाओं ने आवेदन किए थे। जिसमें नियम व शर्तों के साथ श्रमिकों का मूल्यांकन किया गया। विभाग ने श्रमिकों के अंग्रेजी ज्ञान के मूल्यांकन के साथ ही प्री-स्क्रीनिंग प्रक्रिया पूरी की। जिसके बाद जिले से 29 युवाओं का चयन हुआ है। इन सभी श्रमिकों का वाराणसी में आरपीएल के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें सफल होने वाले श्रमिकों को इस्राइल की संस्था पीआईबीए की तरफ से भी व्यावसायिक कौशल का परीक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें इस्राइल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed