फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   28 corona infected found in the district

जिले में 28 कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 05 Apr 2021 06:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
28 corona infected found in the district
ज्ञानपुर। करीब छह माह शांत रहने के बाद कोरोना का संक्रमण जिले में एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। सोमवार को जौनपुर के तीन युवकों समेत कुन 28 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं बीते चार दिनों में कोरोना के कुल 65 नए मरीज मिलने से लोगों की चिंताएं अब और बढ़ गईं हैं। दरअसल जिले में बढ़ते कोराना मरीजों की संख्या के बाद भी ज्यादातर लोग कोरोना गाइडलाइन को लेकर अभी भी सचेत नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण जिले में भी फिर तेजी से बढ़ने लगा है। अन्य प्रांतों से आने वाले प्रवासियों की वजह से संक्रमण का असर अब जिले में भी दिखने लगा है। इस क्रम में सोमवार को स्वैब जांच में 28 कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य महकमे की सक्रियता बढ़ गई है। एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खौफ बढ़ता दिख रहा है। 28 नए मरीज मिलने से एक्टिव केस की संख्या अब जिले में 108 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हरयनपुर में अधेड़ महिला, सराय में युवक, सराय भाव सिंह में युवक, मोढ़ में किशोरी और युवक, सराय कंसराय में बालिका और युवक, हरिहरपुर में किशोर, दुलहीपुर, धनापुर में युवक, सियरहां में अधेड़, बढ़ियानी में किशोर, खमरिया में युवक, बनकट में अधेड़, मोढ़ में वृद्ध, भौथर में अधेड़, कड़ोर में युवक, युवती, दरवांसी में युवक, भौथर में अधेड़, अभियां में युवक, दशवतपुर में युवक और मई हरदोपट्टी में वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

इसी तरह जौनपुर जिले के रामपुर के दो और हनुमानगंज के एक व्यक्ति संक्रमित मिले। वाराणसी के चितईपुर का एक वृद्ध भी संक्रमित मिला। चारों ने जिले में ही स्वैब जांच कराया था। इस संबंध में सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। दूसरे जिले के मिले मरीजों के बारे में वहां के स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि मुंबई सहित अन्य महानगरों से आने वाले प्रवासियों के कारण परेशानी बढ़ रही है। कोविड गाइडलाइन का पालन न करने से समस्या जटिल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed