फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   2692 Patra sold for the post of village head

ग्राम प्रधान पद के लिए बिके 2692 पर्चे

Sun, 28 Mar 2021 08:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
2692 Patra sold for the post of village head
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों का वितरण रविवार को भी कलेक्ट्रेट और सभी छह ब्लॉकों पर हुआ। जिला पंचायत के लिए 214 जबकि प्रधान पद के लिए 2692 पर्चे बिके। क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भी नामांकन पत्र बिके। नामांकन बिक्री के कारण ब्लॉकों पर गहमागहमी का माहौल रहा। कोरोना गाइडलाइन का कहीं भी ध्यान नहीं दिया गया। रविवार को भी ज्ञानपुर, भदोही, डीघ, औराई, अभोली और सुरियावां ब्लॉक पर प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए जबकि कलेक्ट्रेट पर जिला पंचायत के लिए नामांकन पत्र बिका। सहायक निर्वाचन अधिकारी डीएस शुक्ला ने बताया कि कलेक्ट्रेट पर जिला पंचायत सदस्य के लिए 214 नामांकन पत्र बिके, जिसमें 180 आरक्षित और 34 अनारक्षित पर्चे शामिल रहे। लालानगर संवाददाता के अनुसार, ज्ञानपुर ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 350, बीडीसी के 251 और सदस्य के 111 नामांकन पत्र वितरित हुआ। सुरियावां ब्लॉक में प्रधान के लिए 283, बीडीसी के लिए 156 और सदस्य के लिए 118 पर्चा खरीदा गया। भदोही प्रधान के 553, बीडीसी के 260 और ग्राम सदस्य पद के 245 नामांकन बिका। औराई ब्लॉक में प्रधान के लिए 585, बीडीसी के लिए 343 और सदस्य के 160 पर्चा बिका। अभोली ब्लॉक में प्रधान 262, बीडीसी के 155 और सदस्य के नौ नामांकन जबकि डीघ ब्लॉक में प्रधान के लिए 659, बीडीसी के लिए 295 और सदस्य के लिए 181 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं दूसरी ओर कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद भी ब्लॉकों और तहसीलों में नामांकन पत्र और निर्वाचन से जुड़े प्रपत्र बनवाने के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नामांकन पत्र का वितरण शांतिपूर्वक ढंग से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed