फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   250 KV transformer dedicated to the city

Bhadohi News: ढाई सौ केवी का ट्रांसफार्मर नगर को समर्पित

Mon, 26 Jun 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
250 KV transformer dedicated to the city
गोपीगंज। नगर के छोटी चौमुहानी पर शनिवार को देर शाम ढाई सौ केवी का नया ट्रांसफार्मर प्राप्त होते ही सभासद आनंद गुप्ता ने नगरवासियों को समर्पित कराया। पूजन-अर्चन के बाद नारियल फोड़कर आपूर्ति बहाल करायी गई। तीन दिन पूर्व पुलिस चौकी पर लगा 630 केवीए का ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड के कारण जल गया था। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नगर प्रशासन ट्राली ट्रांसफार्मर से आपूर्ति व्यवस्था शुरु कराया था। जले ट्रांसफार्मर के स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगने के बाद ही नगरवासियों की समस्या दूर हो सकी थी। छोटी चौमुहानी पर नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद सदर मोहाल, खड़हट्टी मोहाल के लगभग दौ सौ से अधिक परिवार ट्रांसफार्मर का लाभ उठाएंगे। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार, एसडीओ ईश्वरशरण सिंह, जेई संत कुमार, विनोद शुक्ला, कमलेश सिंह, विनीत मिश्रा, पंकज उमर, धीरज हलवाई, नीरज अग्रवाल, दीपक मोदनवाल, श्याम केसरवानी, भिखारीलाल अग्रवाल, शिवशंकर गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed