फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   25 employees absent during CDO inspection, one day's salary deducted

Bhadohi News: सीडीओ के निरीक्षण में 25 कर्मचारी अनुपस्थित, एक दिन का कटा वेतन

Tue, 04 Feb 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
25 employees absent during CDO inspection, one day's salary deducted
ज्ञानपुर। जिले के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने सोमवार सुबह 10.10 बजे विकास भवन का औचक निरीक्षण किए। इसमें विभिन्न विभागों में कर्मचरियों की उपस्थिति की पोल खुल गई। 25 कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। सभी का एक दिन का वेतन और मानदेय काटते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

कंसापुर स्थित विकास भवन में करीब 25 से अधिक विभागों के दफ्तर हैं। शासन का आदेश है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी सुबह 10 बजे तक कार्यालय पहुंचे, लेकिन कई कर्मचारी निर्देश के बाद भी देर से आते हैं। कई बार हिदायत देने के बाद भी सुधार नहीं होता। सोमवार को सीडीओ सुबह 10 बजे डीडीओ, समाज कल्याण, डीपीआरओ समेत अन्य दफ्तरों का निरीक्षण किए। जिला अर्थसंख्या अधिकारी कार्यालय में राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, सुशील गुप्ता, पल्लवी मिश्रा, जगदीश कुमार दुबे, सविता देवी समेत छह लोग अनुपस्थित मिले। समाज कल्याण में काशीनाथ मौर्य, प्रवीण कुमार, शुभम आर्या, सत्यराम, कौशल विकास मिशन कार्यालय में चार कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं मिले। डीपीआरओ कार्यालय में गोपाल कृष्ण, ग्रामीण अभियंत्रण में सात कर्मचारी में शाहिस्ता शमीम, त्रिलोकीनाथ यादव समेत पांच, लघु सिंचाई में अवध नारायण, गौतम सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में मूलचंद्र मौर्य, शिव कुमार, डीपीओ कार्यालय में प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार अनुपस्थित रहे। पर्यटन कार्यालय में ताला बंद मिला। पर्यटन अधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। निरीक्षण के दौरान ऊपरी तल के भवनों के आसपास गंदगी मिली। शौचालयों की हालत भी खराब मिली। इसको लेकर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन और मानदेय रोकते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है। इस दौरान डीपीआरओ संजय मिश्रा, उपायुक्त मनरेगा राजाराम, डीसी स्वच्छता सरोज पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे7
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed