{"_id":"6787f8503af2f8053101fc87","slug":"25-doctors-found-patients-get-relief-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-121282-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: रात में तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: रात में तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, गांव में तनाव
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के भदरमनपुर (कोम) में बीती रात अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर आंबेडकर प्रतिमा तोड़ने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश है। देखते ही देखते आसपास के कई गांव से दलित समाज के युवा मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने नई प्रतिमा लगवाई। जिसके बाद मामला शांत हो सका। चौरी थाना क्षेत्र के भदरमनपुर (कोम) गांव में तालाब के किनारे आंबेडकर प्रतिमा स्थापित है। रात में अराजकतत्वों ने उसे तोड़ दिया। सुबह प्रतिमा टूटकर गिरी थी।
बुधवार को मायावती का जन्मदिन होने के कारण मामला और संवेदनशील हो गया। आसपास के लगभग आधा दर्जन से अधिक गांव के युवा बसपा का झंडा लिए हाथ में मौके पहुंच गए। बड़ी संख्या में युवा नारेबाजी करते नजर आये।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही सीओ औराई प्रभात राय व प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल नई मूर्ति लगवाई। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हो सका। इसके बाद ग्रामीणों ने डीजे की धुन में नाचते गाते नई मूर्ति का जीर्णोद्धार कराया। गांव के श्यामधर आदि ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।