{"_id":"67f1824c1557ea86f502ac4b","slug":"2434-crore-rupees-will-be-spent-on-the-widening-of-manikpur-ugapur-road-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-124387-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मानिकपुर-उगापुर मार्ग के चौड़ीकरण पर खर्च होंगे 24.34 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मानिकपुर-उगापुर मार्ग के चौड़ीकरण पर खर्च होंगे 24.34 करोड़ रुपये
विज्ञापन
औराई विधानसभा क्षेत्र में मानिकपुर-उगापुर मार्ग साढ़े तीन के बजाय साढ़े पांच मीटर चौड़ा होगा। 17 किमी मार्ग के चौड़ीकरण पर 24.34 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले एक करोड़ रुपये भी स्वीकृत भी कर दिए। सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।
जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब 2500 किमी सड़क है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत के साथ नगर पंचायत, मंडी समिति मार्गों की निगरानी करती है।
विज्ञापन
इसमें सभी निर्माण कार्य का नोडल लोक निर्माण विभाग होता है। हर साल सड़कों के मरम्मतीकरण, गड्ढामुक्त अभियान में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इस दौरान जरूरत के हिसाब से कुछ सड़कें चौड़ी की जाती हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने और यातायात के बोझ के कारण कई मार्गों पर रोजाना जाम लगता है।
औराई से भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर ने बताया कि चौरी के मानिकपुर, उगापुर होते हुए महथुआं जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण के लिए 2024 में शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसके लिए 30 मार्च 2025 को शासन ने वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए एक करोड़ बजट भी आवंटित कर दिया। उक्त मार्ग के चाैड़ीकरण पर 24 करोड़ 34 लाख रूपये खर्च होंगे। अभी तक यह सड़क साढ़े तीन मीटर है, अब सड़क साढ़े पांच मीटर चाैड़ी होगी। इससे भदोही- वाराणसी मार्ग से आने वाले वाहन सीधे औराई, गोपीगंज आ सकेंगे।
200 से अधिक गांवों के लोगों को लाभ होगा। क्षेत्र में पांच छोटे लघु सेतु भी बनाए जाएंगे। जिले में सड़कों की चौड़ीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पिछले तीन महीने में पांच सड़कों के चाैड़ीकरण का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है।
इसमें ज्ञानपुर- भदोही मार्ग, गोपीगंज से मिर्जापुर मार्ग, सुरियावां-पाली मार्ग, मोढ़ से ज्ञानपुर मार्ग और अब मानिकपुर-उगापुर मार्ग शामिल है। पांच सड़कों पर करीब 100 करोड़ से अधिक राशि खर्च होगी।