फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   24 policemen acquitted in fake encounter case who claimed that Dhananjay Singh was killed

UP News: फर्जी मुठभेड़ मामले में 24 पुलिसकर्मी बरी, धनंजय सिंह के मारे जाने का किया गया था दावा

Fri, 31 Mar 2023 10:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 31 Mar 2023 10:20 PM IST
सार

पूर्व सांसद धनंजय सिंह से जुड़े फर्जी मुठभेड़ मामले में शुक्रवार को भदोही की एक अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया। इनमें 24 पुलिसकर्मी शामिल हैं। 

विज्ञापन
24 policemen acquitted in fake encounter case who claimed that Dhananjay Singh was killed
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पूर्व सांसद धनंजय सिंह से जुड़े फर्जी मुठभेड़ मामले में शुक्रवार को एडीजे प्रथम की अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया। इनमें 24 पुलिसकर्मी शामिल हैं। मामले में कुल 29 पुलिसकर्मियों सहित 31 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें पांच की मौत हो चुकी है। शेष 26 को कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

विज्ञापन


साल 1998 में भदोही जिले के ज्ञानपुर-मिर्जापुर मार्ग पर एक मुठभेड़ में पुलिस ने चार लोगों के मारे जाने का दावा किया था। मारे जाने वालों में धनंजय सिंह का भी नाम आया। लेकिन मामला तब उलझ गया, जब 1999 में धनंजय सिंह ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। पुलिस की खूब किरकिरी हुई।

विज्ञापन

मानवाधिकार आयोग ने भी लिया था संज्ञान

इसके बाद जिले में आंदोलन शुरू हो गया। मामला गंभीर होने के कारण मानवाधिकार आयोग ने इसका संज्ञान लिया। शासन के निर्देश पर सीबीसीआईडी जांच शुरू हुई। जांच में इस मामले में 29 पुलिसकर्मी सहित 31 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपपत्र न्यायालय में भेजा। शुक्रवार को एडीजे प्रथम शैलोज चंद्रा की अदालत ने सभी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। शासकीय अधिवक्ता विकास नारायण सिंह ने बताया कि संदेह का लाभ मिलने के कारण सभी आरोपी बरी हो गए हैंं।
ये भी पढ़ें: क्या है आकांक्षा दुबे की आखिरी रात का राज, होटल का CCTV फुटेज पहली बार सामने आया

ऐसे हुआ फर्जी मुठभेड़ का पर्दाफाश

24 policemen acquitted in fake encounter case who claimed that Dhananjay Singh was killed
धनंजय सिंह (फाइल) - फोटो : amar ujala
अक्टूबर 1998 में पुलिस ने बताया कि 50 हजार के इनामी धनंजय सिंह तीन अन्य बदमाशों के साथ भदोही-मिर्जापुर रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर डकैती डालने आए थे। पुलिस ने दावा किया कि मुठभेड़ में धनंजय सहित चारों बदमाश मारे गए हैं। हालांकि धनंजय जिंदा थे और भूमिगत हो गए थे। फरवरी 1999 में धनंजय पुलिस के सामने पेश हुए तो भदोही की फर्जी मुठभेड़ का पर्दाफाश हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed