{"_id":"624b43b8d9bf05139559ee41","slug":"2300-left-high-school-and-intermediate-exam-bhadohi-news-vns646632698","type":"story","status":"publish","title_hn":"2300 ने छोड़ी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2300 ने छोड़ी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है। सोमवार को विभिन्न विषयों की परीक्षा के दौरान सचल दस्तों केंद्रों पर जांच की। हालांकि कोई परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं मिला। इस बीच हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 2300 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा थी। परीक्षा के लिए कुल 26053 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 23861 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 2188 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं प्रथम पाली में इंटरमीडिएट मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र और तर्कशास्त्र विषय की परीक्षा थी। मनोविज्ञान में 244 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 233 उपस्थित मिले और 11 ने परीक्षा छोड़ दी। शिक्षा शास्त्र में 1373 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1274 उपस्थित और 99 अनुपस्थित रहे। तर्कशास्त्र में 70 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 68 उपस्थित मिले और दो ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस नंदलाल गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में गठित सचल दस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूप के अनुसार कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला। इसी तरह दूसरी पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान व गणित विषय की परीक्षा संपन्न कराई गई।