{"_id":"5ed38e378ebc3e9036454844","slug":"23-hotspots-21-thousand-lives-in-breath-bhadohi-news-vns5275667123","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 हॉटस्पॉट, सांसत में 21 हजार जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 हॉटस्पॉट, सांसत में 21 हजार जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण हॉटस्पॉट गांव की संख्या भी बढ़ गई है। 23 हॉटस्पॉट में करीब 21 हजार लोगों की जान सांसत में है। जिले की तीनों तहसील में बने 25 हॉटस्पॉट में अब 23 पर ही पाबंदी लागू है जबकि कलूटपुर और नेशनल इंटर कॉलेज के संक्रमित स्वस्थ होने से व्यवस्थाएं सामान्य हो चुकी है।
वैश्विक महामारी कोविड-19 से सवा दो माह से देश लॉकडाउन है। गैर प्रांतों में फंसे प्रवासियों के आने से संक्रमण का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। चौथे चरण का लॉकडाउन रविवार को समाप्त हो गया, हालांकि कोरोना संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही। मरीजों के मिलने से गांव हॉटस्पॉट होने से वहां सख्ती एवं पाबंदी लागू हो जा रही है। मुंबई, सूरत समेत दूसरे शहरों से घर आने वाले प्रवासियों की रिपोर्ट जैसे ही पॉजिटिव आ रही है ग्रामीण सन्न हो जा रहे। कुछ गांव में प्रवासी होम क्वारंटीन का पालन कर रहे, हालांकि अधिकतर गांव में ऐसा नहीं हो रहा। जिससे हॉटस्पॉट के ग्रामीणों की जान भी सांसत में आ रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो अब तक 39 संक्रमित मिलने से 25 हॉटस्पॉट बन चुके। हॉटस्पॉट बने गांव-बस्ती में करीब 21 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। नेशनल इंटर कॉलेज और कलूटपुर के संक्रमित स्वस्थ हो गए, जिससे वहां की पाबंदी हटा दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि हॉटस्पॅाट गांव में प्रशासन की ओर से सभी सुविधाएं दी जा रही है। दूसरे शहरों से लौटने वाले प्रवासी लापरवाही न बरतें तो समस्या नहीं बढ़ेगी।
जिले के हॉटस्पॉट क्षेत्र
नगुआं, सरावां, केशवपुर सरपतहां, जीयनपुर, भंडा, तुलापुर, मटकीपुर, कलातुलसी, मकनपुर, महबूबपुर, अमवां भवानीपुर, हरिहरपुर, बसंतापुर, घूरीपुर, उपरौठ, कुरैयां, ओझापुर, चकटोडर आदि है।