फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   22 PWD engineers will be proficient in auto CAT training

आटो कैट प्रशिक्षण में निपुण होंगे पीडब्ल्यूडी के 22 इंजीनियर

Thu, 18 Aug 2022 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
22 PWD engineers will be proficient in auto CAT training
ज्ञानपुर। पीडब्ल्यूडी विभाग के 22 इंजीनियर आटो कैट प्रशिक्षण में निपुण होंगे। सप्ताह व्यापी उक्त प्रशिक्षण पूरा करने के बाद विभागीय निर्माण कार्यों की ऑफलाइन मैपिंग पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड होकर गुणवत्ता को लेकर उठने वाले प्रश्न पर विराम भी लगा देगा। बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता ने प्रशिक्षण से संबंधित प्रपत्र शासन को भेज दिया है। प्रति इंजीनियर के प्रशिक्षण पर 35 हजार और कुल खर्च जीएसटी समेत लगभग 8.50 लाख आएगा। प्रशिक्षण खर्च, आधुनिक लैब कक्ष के लिए बजट मिलने पर प्रशिक्षण संस्था को भुगतान कराया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक सड़क, भवन, पुल, पुलिया, ड्रेन आदि निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी नोडल के रुप में निभाता है। लगभग 2200 छोटी-बड़ी सड़कों के रखरखाव नवीनीकरण, गड्ढामुक्त, जीर्णोद्धार इंजीनियरों की गाइड लाइन पर संतृत्प होते हैं। निर्माण कार्यों की शुरुआत कराने के लिए मैपिंग कार्य पड़ोसी जिलों के विशेषज्ञों से कराना विवशता बनी रहती है। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एसबी राव ने कहा कि मिर्जा इंटर प्राइजेज मिर्जापुर के एमपी यादव ने आटो कैट प्रशिक्षण की औपचारिकता पूरी कराई है। 18 जेई और चार एई को प्रशिक्षण के लिए नामित किया गया है। प्रशिक्षण बजट की स्वीकृति मिलने पर आधुनिक लैब में प्रशिक्षण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed