फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   22 lakh cash and jewelery worth Rs 1.5 crore stolen from Aurai's former MLA's house

Bhadohi News: औराई की पूर्व विधायक के घर से 22 लाख कैश और डेढ़ करोड़ के गहने चोरी

Tue, 05 Nov 2024 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
22 lakh cash and jewelery worth Rs 1.5 crore stolen from Aurai's former MLA's house
रामपुर (जाैनपुर)। रामपुर थानाक्षेत्र के गांव पचवल में मुख्य मार्ग पर स्थित औराई की पूर्व सपा विधायक मधुबाला पासी का आवास रविवार रात चोरों ने खंगाल दिया। पूर्व विधायक का आरोप है कि उनके घर से 22 लाख रुपये नकद और डेढ़ करोड़ रुपये के आभूषण चोरी हुए हैं। पुलिस दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक के भांजे राकेश कुमार ने रामपुर थाने में तहरीर देकर कहा कि मधुबाला पासी का पचवल में मधु-सौरभ पेट्रोल पंप है। उसी से सटा हुआ उनका आवास है। वह अपने पति रेल मंत्रालय के डायरेक्टर छोटे लाल सौरभ के पास दिवाली मनाने दिल्ली गई थीं। बीती रात उनके आवास में चोरी हो गई। चोर घर में रखे जेवरात और नकदी उठा ले गए। पूर्व विधायक मधुबाला पासी ने फोन पर बताया कि आवास से 22 लाख रुपये नकद और डेढ़ करोड़ के जेवरात चोरी हुए हैं। जांच के लिए पहुंची पुलिस को विधायक की रैक से 50 हजार रुपये नकद और लाइसेंसी रिवाॅल्वर मिला है।
विज्ञापन

रामपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर भदोही के चौरी थानाक्षेत्र के रामदेव पट्टी निवासी राजेश कुमार सरोज, मनोज कुमार सरोज और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शक के आधार पर पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed