फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   22 fake teachers dismissed in 30 months, only one arrested

Bhadohi News: 30 महीने में 22 फर्जी शिक्षक बर्खास्त, सिर्फ एक की गिरफ्तारी

Sat, 07 Feb 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
22 fake teachers dismissed in 30 months, only one arrested
जिला बेसिक ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय ज्ञानपुर। संवाद
ज्ञानपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कूटरचित अभिलेखों के सहारे नौकरी करने वाले 22 फर्जी शिक्षकों को बीते 30 महीने में बर्खास्त किया गया। इन पर गंभीर मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सरकारी राजस्व का चूना लगाने वाले इन शिक्षकों से 15 करोड़ से अधिक की रिकवरी जहां नहीं हो सकी वहीं गिरफ्तारी भी मात्र एक की हो सकी है। आलम यह है कि 22 में सिर्फ 11 का ही लेखाजोखा अब तक तैयार हो सका है।
विज्ञापन

जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें चार हजार से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं। करीब एक दशक पहले भर्ती प्रक्रिया कागजी थी, लेकिन प्रेरणा पोर्टल से ऑनलाइन सत्यापन शुरू होने के बाद फर्जी दस्तावेजों का खेल सामने आया। जांच में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय सहित कई विश्वविद्यालयों की डिग्रियां संदिग्ध पाई गईं। सत्यापन में खुलासा हुआ कि ये शिक्षक दूसरों के दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे थे। तत्कालीन बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने जांच के बाद साल 2023 से मई 2025 तक 22 शिक्षकों को बर्खास्त किया। उसके बाद खंड शिक्षा अधिकारियों ने सभी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई। मई 2025 में ही 11 बर्खास्त शिक्षकों के वेतन वसूली के लिए रिकवरी नोटिस जारी किया गया। अब तक वसूली नहीं हो सकी। धीरे-धीरे आठ महीने बीत गए। तीन दिन पहले पुलिस ने 22 में से एकमात्र बर्खास्त शिक्षक शैलेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया, लेकिन अन्य अब भी बेधड़क शिक्षा विभाग से लेकर पुलिस के अफसरों को आईना दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

इन शिक्षकों को किया जा चुका है बर्खास्त
सुषमा गौड़, सुधा स्वरूप, जितेंद्र कुमार यादव, नीलम मौर्य, ब्रम्हेश्वर यादव, सुरेंद्र कुमार यादव, धर्मचंद्र, संजय प्रताप सिंह, राजकुमार राय, निर्भय नारायण यादव, चंद्रशेखर यादव, इम्तियाज अहमद, रामचंद्र यादव, एके मिश्रा, अनुराग तिवारी, शैलेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित अन्य शिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 में 11 की डिग्री संपूर्णानंद की
बेसिक शिक्षा विभाग ने सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर साल 2023 से लेकर मई 2025 तक 22 शिक्षकों को बर्खास्त किया। इस दौरान आधे शिक्षकों ने नौकरी पाने के दौरान संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के अभिलेख लगाए थे। इसमें पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा, शास्त्री और बीएड के फर्जी अंकपत्र व फर्जी प्रमाण पत्र लगा मिला। इसमें नीलम मौर्य, सुरेंद्र कुमार यादव, धर्मचंद्र, संजय प्रताप सिंह, राजकुमार राय, चंद्रशेखर यादव, रामचंद्र यादव, अनुराग तिवारी, शैलेंद्र कुमार आदि रहे।

बर्खास्त शिक्षकों से रिकवरी करने की प्रक्रिया चल रही है। कुछ शिक्षकों का मामला कोर्ट में लंबित है। लेखा विभाग से शेष की रिपोर्ट मंगाई गई है।- शिवम पांडेय, बीएसए

फर्जी शिक्षक शैलेंद्र कुमार के खिलाफ शिकायत की गई थी, जिसके आधार पर गिरफ्तारी की गई। अन्य के खिलाफ शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई होगी।- अभिमन्यु मांगलिक, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed