फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह सुन भाव विभोर हुए भक्त

श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह सुन भाव विभोर हुए भक्त

Sun, 03 Mar 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह सुन भाव विभोर हुए भक्त

विज्ञापन
चौरी। क्षेत्र के भकोड़ा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के पांचवेें दिन शुक्रवार को कथावाचक शिव शंकराचार्य वैरागी महराज ने श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया। इसमें श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह की झांकी निकाली गई, जिसे देखकर भक्त झूमने लगे। वरमाला के बाद भक्तों आशीर्वाद लिया। कथावाचक शिवशंकराचार्य वैरागी जी महाराज ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। रुक्मणी विवाह महोत्सव प्रसंग पर व्याख्यान करते हुए उन्होंने कहा कि रुक्मिणी के भाई रुक्मी ने उनका विवाह शिशुपाल के साथ सुनिश्चित किया था। लेकिन रुक्मणी ने संकल्प लिया था कि वह शिशुपाल को नहीं केवल गोपाल को पति के रूप में वरण करेंगी। क्योंकि शिशुपाल असत्य मार्गी और द्वारिकाधीश भगवान श्रीकृष्ण सत्य मार्गी हैं। इसलिए उन्होंने असत्य को नहीं सत्य का फैसला किया था। भगवान द्वारिकाधीश ने रुक्मणी के सत्य संकल्प को पूरा करने के लिए उन्हें पत्नी के रूप में वरण कर प्रधान पटरानी का स्थान दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रसंग को श्रद्धा के साथ श्रवण करने से कन्याओं को सुमंगल वर की प्राप्ति होती है। कथा आयोजन संजीव दूबे की ओर से किया जा रहा है। इस मौके पर अतुल कांत पांडेय, सुनरल, गुड्डू दुबे, राजमणि दुबे, विजय विश्वकर्मा, बलिराम पटेल, सोनू दुबे, विनीत दुबे, कमलाशंकर पांडेय, विनोद मिश्रा, चंद्रेश तिवारी, अमन पांडेय आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed