{"_id":"5c33975cbdec2256d5718f45","slug":"21546884956-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के साथ गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के साथ गिरे ओले
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में रविवार की रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिनभर आसमान साफ रहने के बाद रात में गरज-चमक के साथ बारिश हुई और ओले पड़े। बारिश से गेहूं समेत अन्य फसलों को जहां अमृत मिल गया, वहीं ओलों से दलहनी, तिलहनी और सब्जी को नुकसान होने की आशंका में किसान चिंतित हो उठे हैं। कई जगह सरसों और अरहर के फूल ओलों की मार से झड़ गए। तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई।
रविवार को दिनभर आसमान साफ रहा और हल्की धूप खिली रही। सर्द हवाएं सूर्यदेव के ताप को बेअसर कर रहीं थीं। रात करीब नौ बजे चतुष्कोणीय हवाओं के साथ आसमान में बादलों की घेरेबंदी शुरू हो गई। देखते ही देखते काली कजरारी हवाओं ने कालीन नगरी के आसमान को ढंक लिया। तकरीबन 45 मिनट की उमड़-घुमड़ के बाद रात 9.45 बजे अचानक ओले पड़ने लगे। तकरीबन पांच से सात मिनट तक मटर के दाने से बड़े आकार के ओले धरती पर बिछ गए। इससे किसानों के होश उड़ गए। माना जा रहा है कि इन ओलों से सरसों, अरहर और सब्जियों को नुकसान होगा। इनके फूल झड़ जाएंगे। सिवान में कई स्थानों पर सरसों के फूल झड़ने से किसानों को उपज घटने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद तकरीबन आधे घंटे तक गरज-चमक के साथ बारिश होती रही। इस बारिश को सभी फसलों के लिए बेहतर माना जा रहा है। इसके बाद सोमवार को पूरे दिन आसमान में बदली छाई रही। मौसम में ठंड बढ़ गई। माना जा रहा है कि ऐसा मौसम कई दिनों
तक रहा तो फसलों को नुकसान हो सकता है। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा। कृषि विशेषज्ञ बारिश को गेहूं के लिए अमृत मान रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके चतुर्वेदी का कहना है कि यह बारिश सभी फसलों के लिए फायदेमंद है। खास तौर पर गेहूं के लिए तो अमृत है। लेकिन, ओले नुकसानदेय हैं। इनसे सरसों और अरहर के फूल झड़ जाएंगे।
विज्ञापन
-
बचने के लिए छिपते रहे लोग
गोपीगंज। बरसात के साथ आसमान से बर्फ के टुकड़े गिरने के कारण लोग अपने बचाव के लिए इधर-उधर भागते दिखे। सड़क पर पैदल चलने वाले राहगीर बरसात और बर्फ के टुकड़े गिरने से बचाव करने के लिए व्यावसायिक प्रतिष्ठान आवासीय मकान गली मोहल्लों के खेतों और झुग्गी झोपड़ियों में जाकर अपने को भीगने से बचाया । सड़कों पर दौड़ रहे दोपहिया वाहन चालकों ने आसमान से अचानक बर्फ के टुकड़े गिरते देख वाहनों को इधर उधर खड़ा कर किसी न किसी छत का सहारा लिया। आसमान से गिरते बर्फ के टुकड़ों के चलते सड़क कुछ दूर के लिए वीरान सी हो गई। छोटे आकार की बर्फ की गोली जमीन पर गिरने के बाद पानी बन कर बह जा रही थी।
ढाई सौ करोड़ के कारपेट मार्ट में जलभराव
भदोही। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में तकरीबन ढाई सौ करोड़ की लागत से बनकर तैयार कारपेट एक्सपो मार्ट में बारिश के बाद हर तरफ जलभराव हो गया। जिस काम के लिए यह भवन बनाया गया है, उसको लेकर संजीदगी नहीं बरते जाने से यह ड्रीम प्रोजेक्ट अपने उद्देश्य में सफल होता नहीं दिख रहा है।