फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ठेकेदार के खिलाफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

ठेकेदार के खिलाफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 01 Jan 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार के खिलाफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। बिजली विभाग के पुराने विद्युत उपकेंद्र कार्यालय पर सोमवार को निजी कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि चार माह से उनका मानदेय नहीं मिला। जिससे उनके सामने भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। चेतावनी दी कि अविलंब मानदेय नहीं मिला तो वह अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।

कर्मचारियों ने कहा कि चार हजार प्रतिमाह पर ठेकेदार ने उन्हें उपकेंद्रों की निगरानी के लिए रखा है। पिछले चार माह से 30 से अधिक कर्मचारियों का मानदेय नहीं दिया गया। जिससे उनको काफी परेशान होना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी ठेकेदार ने उनकी बात नहीं सुनी। इस दौरान नाराज कर्मचारियों ने नगर की बिजली आपूर्ति सुबह नौ बजे से 11 बजे तीन बार बंद किया। मामले में अधिशासी अभियंता और जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की। मौके पर हंसराज, दिलीप बिंद, राजन, सरजू, सागर, अक्षय, सिराजु, ओम प्रकाश, धर्मू सिंह आदि रहे।बताते चलें कि बिजली विभाग के उपकेंद्रो को बिजली विभाग ठेकेदारी से चलवाता है। ठेका लेने वाले ठेकेदार उपकेंद्रो को ठोकपीटकर चलवाते हैं। इससे ग्रामीण अंचलों के उपकेंद्रों की दशा काफी खराब रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed