{"_id":"5c1fcb9abdec2256e0514d04","slug":"21545587610-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचालन बोर्ड की सक्रियता से टला रेल हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचालन बोर्ड की सक्रियता से टला रेल हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन के करीब आनापुर के पास रेल कर्मचारियों की सक्रियता से रविवार को ट्रेन हादसा होने से बच गया। ट्रैक क्रैक होने की जानकारी समय रहते मिलने पर ट्रेनेें को काशन के सहारे चलाया गया। आधे घंटे में ट्रैक सही कर लिया गया, तब कर्मियों ने राहत की सांस ली।
नगर स्थित ज्ञानपुर रोड़ रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह चौरी चौरा एक्सप्रेस खड़ी थी। इस दौरान उधना दानापुर एक्सप्रेस को पास कराने के लिए लाइन क्लीयर किया जा रहा था। उसी समय संचालन बोर्ड को रेल पटरी पर गड़बड़ी का संकेत मिला। संचालन बोर्ड ने सक्रियता दिखाते हुए इलाहाबाद की ओर से आ रही उधना दानापुर एक्सप्रेस को तत्काल पश्चिमी आउटर के पहले ही रोक दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक की जांचकर दोनों ट्रेनों को कासन के सहारे किसी तरह निकाला। जिसके चलते दोनो ट्रेनें 20 मिनट से आधे घंटें की देरी से रवाना हुईं। ट्रैक को दुरुस्त करने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने राहत की सांस लिया, हालांकि अगर कर्मचारियों की नजर न पड़ती तो किसी बड़े रेल हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।