{"_id":"5795235c4f1c1ba07cc4ce28","slug":"21-thousand-beneficiaries-of-the-old-age-pension-stuck","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 हजार लाभार्थियों की वृद्धा पेंशन फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 हजार लाभार्थियों की वृद्धा पेंशन फंसी
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Mon, 25 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 21 हजार वृद्धा पेंशन के लाभार्थियों की पेंशन पर रोक लग गई है। बैंक खाते में आधार नंबर न लिंक करने पर यह कार्रवाई की गई है। इससे आगामी किस्त 15 हजार लाभार्थियों के खाते में ही पहुंचेगी। करीब सात माह के लंबे समय बाद भी 40 फीसदी लाभार्थी ही आधार को लिंक करा सके।
केंद्र सरकार 60 साल की उम्र पार कर चुके बुजुर्गों को आत्म सम्मान पूर्वक जीवन यापन के लिए वृद्धा पेंशन देती है। पूर्व में यह पेंशन हर माह तीन सौ रुपए मिलती थी जो अब बढ़कर 400 हो गई है। जिले में करीब 36 हजार 115 बुजुर्ग वृद्धा पेंशन का लाभ ले रहे हैं। करीब सात से आठ माह पूर्व शासन ने पेंशन का लाभ ले रहे लाभार्थियों के बैंक खाता संख्या से आधार लिंक कराने के लिए कहा गया था। 36 हजार लाभार्थियों में मात्र 15 हजार ने अब तक आधार को लिंक कराया जबकि 21 हजार अब तक बैंक खाता से आधार को लिंक नहीं करा सके। समाज कल्याण निदेशालय की ओर से जून माह तक समय निर्धारित किया गया था। तय समय में आधार लिंक न कराने पर 21 हजार लाभार्थियों के पेंशन पर संकट के बादल मडराने लगे हैं। विभाग की मानना है कि शासन आधार लिंक कराने के लिए समय बढ़ा सकता है लेकिन अब तक कोई दिशा-निर्देश नहीं दिया गया है।