फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   21 crore electricity bills outstanding on Basic Education and 6 crores on Panchayati Raj Department

Bhadohi News: बेसिक शिक्षा पर 21 और पंचायती राज विभाग पर 6 करोड़ बिजली बिल बकाया

Sun, 02 Mar 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
21 crore electricity bills outstanding on Basic Education and 6 crores on Panchayati Raj Department
आम उपभोक्ताओं का 20 से 40 हजार बिल बकाये में कनेक्शन काटने वाला बिजली निगम सरकारी विभागों पर मेहरबान है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, पुलिस समेत अन्य विभागों पर करीब 37.20 करोड़ रुपये का बिजली बकाया है।
विज्ञापन

इसमें पहले स्थान पर बेसिक शिक्षा विभाग है। इस पर करीब 21 करोड़ से अधिक की बकायेदारी है। अब डीएम ने बिजली बिल जमा करने को लेकर सख्ती की है।डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को 31 मार्च तक बिल जमा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में भदोही और ज्ञानपुर डिविजन के माध्यम से 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में बिजली आपूर्ति होती है। दो लाख 26 हजार उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम उपभोक्ताओं के अलावा सरकारी विभागों में भी विद्युत आपूर्ति की हर महीने बिल अदायगी करनी होती है, लेकिन जिले में कई विभागों ने महीनों या कहें वर्षों से बिल जमा नहीं किया है।

इससे उन पर दो, पांच लाख से लेकर 20 से 21 करोड़ तक बिल बकाया है। बिजली निगम की तरफ से कई बार पत्र भेजने के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया।
अब डीएम विशाल सिंह ने इसे लेकर सख्ती की है। डीएम ने बैठक लेकर सभी विभागाध्यक्षों को बिल जमा करने का निर्देश दिया है। इसके लिए 31 मार्च तक डेडलाइन तय है।
उन्होंने कहा कि जिन विभागों पर बिल बकाया है वह हर हाल में जमा करें। सभी विभागों को 31 मार्च तक स्मार्ट मीटर लगवाने का भी निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed