फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पांच उपकेंद्रों पर आज छह घंटे का रहेगा शटडाउन

पांच उपकेंद्रों पर आज छह घंटे का रहेगा शटडाउन

Sun, 12 May 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
पांच उपकेंद्रों पर आज छह घंटे का रहेगा शटडाउन
ज्ञानपुर/जंगीगंज। 33 केवीए के पांच उपकेंद्रों पर सोमवार को शटडाउन रहेगा। हंडिया से आने वाली नई ट्रांसमिशन लाइन को गोपीगंज में जोड़ने के कार्य की खातिर इंजीनियरों ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को पत्र प्रेषित कर अनुमति ली है। शटडाउन सुबह सात से दोपहर दो बजे तक प्रभावी रहेगा। उसके बाद कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी। प्रभावित होने वाले उपकेंद्रों में गोपीगंज, वहिदानगर, सेमराध, रमईपुर और सीतामढ़ी शामिल हैं। इसके चलते इन गांवों से जुड़े सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

ज्ञानपुर एसडीओ सुनील कुमार के मुताबिक प्रयागराज जनपद के टेला-किहुनी से पावर हाउस गिराई-गोपीगंज तक नई 132 केवीए की ट्रांसमिशन लाइन जुड़ रही है। इसके बाबत पावर हाउस के पीछे से उपकेंद्रों को जोड़ने वाली 33 केवीए की लाइन जब तक बंद नहीं होगी, तब तक ट्रांसमिशन के तारों को जोड़ पाना संभव नहीं है। इसके लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सात घंटे का शटडाउन स्वीकृत हो चुका है। ट्रांसमिशन के जेई ओपी गुप्ता का कहना था कि शटडाउन के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। शटडाउन मिलते ही 33 केवीए की लाइन के ऊपर ट्रांसमिशन के तारों को खींचने का कार्य युद्घ स्तर पर कराकर शटडाउन को बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा। ताकि गर्मी के दिनों में प्रभावित उपकेंद्रों से जुड़ें गांववासियों-उपभोक्ताओं को पेयजल आदि की समस्या का सामना न करना पड़े। इससे पाली, नागमलपुर, कसियापुर, वहिदा, रमईपुर, सेमराध समेत डीघ और अभोली क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed