{"_id":"5cbe0518bdec22147163d15a","slug":"201555957016-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस समेत नौ प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस समेत नौ प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव के लिए सातवें दिन सोमवार को कांग्रेस के रमाकांत यादव सहित नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। जबकि चार ने नामांकन पत्र खरीदे। इससे जिला मुख्यालय पर गहमागहमी का माहौल रहा। जुलूस की शक्ल में पहुंचे प्रत्याशियों को मेनगेट पर ही सुरक्षा बलों ने रोक दिया। प्रत्याशी के साथ केवल प्रस्तावकों को ही अंदर जाने दिया गया। अब तक भदोही संसदीय सीह के लिए कुल 40 नामांकन पत्र खरीदे गए, जिसमें अब तक 18 लोगो ने पर्चा दाखिल किया है।
छठवें चरण में 12 मई को होने वाले मतदान के लिए जिले में 16 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हई। पहले दिन निर्दल तो शनिवार को गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र और भाजपा की ओर से रमेश बिंद ने नामांकन किया। सोमवार को कांग्रेस समेत नौ लोगों ने पर्चा दाखिल किया। मुख्यालय के बाहर से लेकर अंदर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जगह-जगह हुई बैरिकेडिंग संग नामांकन कक्ष तक एसओ, सीओ संग पुलिसकर्मी तैनात रहे।
एडीएम राम सिंह वर्मा और एएसपी डॉ. संजय कुमार ने नामांकन कक्ष में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कांग्रेस प्रत्याशी रमाकांत यादव ने जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के समक्ष पर्चा दाखिल किया। इसके बाद एसडीएम ज्ञानपुर कविता मीणा ने सभी प्रत्याशियों का पर्चा दाखिल कराया। इसमें शोषित संदेश पार्टी से बेचन राम, निर्दल सुशील कुमार, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से महेंद्र कुमार गोंड, भारतीय कामगार पार्टी से ओमप्रकाश, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से आलोक कुमार, निर्दल से चंद्रशेखर प्रसाद, जनहित किसान पार्टी से सैयद मोहम्मद आरिफ और शिवसेना से प्रमोद कुमार ने पर्चा भरा। भदोही संसदीय सीट से नामांकन के लिए पांच और प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन होगा। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अंतिम दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशी नामांकन करने के लिए पहुंचेंगे। उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी।