फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   हर मुद्दे पर विफल साबित रही है भाजपा सरकार:बसपा

हर मुद्दे पर विफल साबित रही है भाजपा सरकार:बसपा

Fri, 22 Feb 2019 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
हर मुद्दे पर विफल साबित रही है भाजपा सरकार:बसपा
ज्ञानपुर। भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हुई है। बेरोजगारों को रोजगार देने की बात हो अथवा देश की सीमा को सुरक्षित रखने का मामला। उक्त बातें बृहस्पतिवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से विधानसभा क्षेत्र औराई के झौवां सेक्टर में बूथ गठन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य जोन इंचार्ज अशोक कुमार गौतम ने कहीं। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कानून के राज की बात करने वाले ही देश के भक्षक बन गए हैं। भाजपा सरकार एक भी वादे पर खरा नहीं उतर सकी है। जनधन के खाते में 15 लाख रुपये भेजने की बात बेमानी ही साबित हुई। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के बजाए इनका दायरा दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। आने वाले समय में केंद्र और प्रदेश से भाजपा का दंभ भरने वालों की विदाई तय है। गठबंधन को मजबूती देने पर जोर दिया गया। इस मौके पर लोस प्रभारी रंगनाथ मिश्र, स्वतंत्र मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी चौधरी, मोके यादव, रामसनेही गौतम, त्रिवेण पासी, महादेव गौतम, शिवनारायण, गुलाब प्रधान, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed