फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दिव्यांग पेशन बढ़ाकर 5 हजार करने की मांग

दिव्यांग पेशन बढ़ाकर 5 हजार करने की मांग

Sun, 10 Feb 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग पेशन बढ़ाकर 5 हजार करने की मांग

विज्ञापन
भदोही। दिव्यांग हुनर रोजगार मिशन द्वारा संचालित सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष मुश्ताक अंसारी ने रविवार को भदोही आए सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.बलदेव राजभर को दिव्यांगों की पेंशन राशि बढ़ाने संबंधी पत्रक सौंपा। ज्ञात हो कि इसी पार्टी के ओम प्रकाश राजभर सूबे में पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मंत्री हैं।

भदोही आए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दोपहर में घमहापुर गए जहां ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगों के लिए पेंशन की मांग संबंधी पत्रक देते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने बढ़ती महंगाई का हवाला देते हुए पेंशन 5 हजार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज दिव्यांग मान सम्मान के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे में सरकार से पेंशन बढ़ाने की मांग करना उनका अधिकार है। इस मौके पर जुटे दिव्यांगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने ज्ञापन लेकर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर इमामुद्दीन, रियाज अहमद, हरिश्चंद, महबूब आलम, कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed