{"_id":"5bd75a62bdec2204de740856","slug":"201540840034-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस नहीं बेच सकेंगे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस नहीं बेच सकेंगे पटाखे
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन गंभीर हो गया है। सोमवार को एसडीएम यमुनाधर चौहान और सीओ अभिषेक कुमार पांडेय ने नगर के दो पटाखा की दुकानों की जांच-पड़ताल की। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अनियमित भंडारण और बिक्री की गई तो सख्त कार्रवाई होगी। दीपावली नजदीक आने के साथ ही लोगों के मन में गत वर्ष 14 नवंबर को दरोपुर मोहल्ले में हुए भीषण विस्फोट की घटना जेहन में कौंध जाती है। उक्त घटना में एक व्यक्ति के शरीर विभिन्न अंग उड़कर दो सौ मीटर दूर तक जाकर गिरे थे। पुन: दीपावली आ रही है तो प्रशासन उस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए गंभीर हो गया है। जांच करने सोमवार को निकले अधिकारियों ने कहा कि अवैध रूप से पटाखे रखने अथवा अनुमति से अधिक पटाखों या विस्फोटक का भंडारण करना कानूनन जुर्म है। उन्होंने मकदूमपुर और दरोपुर की पटाखा दुकानों की जांच की और सख्त चेतावनी दी। इस दौरान पटाखा लाइसेंस भी चेक किए गए। बिना लाइसेंस किसी को पटाखा बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। त्योहार के अवसर पर किसी को बिना प्रशासन की अनुमति के पटाखा बेचते पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी कहा कि बगैर लाइसेंस कोई पटाखे की दुकान नहीं लगा सकेंगे। जांच के दौरान कोतवाल नवीन तिवारी भी हमराहियों के साथ थे।
विज्ञापन