{"_id":"59837eff4f1c1b98628b482a","slug":"201501789951-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस नवीनीकरण न कराने पर अस्पताल किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंस नवीनीकरण न कराने पर अस्पताल किया सील
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
घोसिया (भदोही)। नगर के त्रिलोकपुर नहर स्थित एक अस्पताल के खिलाफ शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सील कर दिया। बताते हैं कि जच्चा-बच्चा केंद्र एवं सर्जिकल सेंटर के नाम से चल रहे अस्पताल के खिलाफ कुछ लोगों ने शिकायत की थी। अस्पताल संचालक ने लाइसेंस का नवीनीकरण भी नहीं कराया था।
अस्पताल का पंजीयन अप्रैल में ही समाप्त हो चुका था। शिकायत आने के बाद बृहस्पतिवार को अपर सीएमओ डॉ. विद्याधर वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर अस्पताल को सील कर दिया। सीएमओ डॉ. सतीश सिंह ने बताया कि अस्पताल के पंजीयन का नवीनीकरण नहीं कराया गया था। इसकी शासन स्तर पर भी शिकायत की गई थी। इसके मद्देनजर कार्रवाई की गई। सीएमओ ने चेतावनी दी कि पंजीयन का नवीनीकरण न कराने वाले अस्पतालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। सील करने की कार्रवाई के दौरान औराई एसओ शेषधर पांडेय मयफोर्स मौजूद रहे।