फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   तहसील दिवस : लंबित रह गए 80 फीसदी मामले

तहसील दिवस : लंबित रह गए 80 फीसदी मामले

Wed, 19 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस : लंबित रह गए 80 फीसदी मामले
ज्ञानपुर (भदोही)। तहसील समाधान दिवस में मंगलवार को जिले की तीनों तहसीलों में समस्याओं की झड़ी लग गई। तीनों तहसीलों में कुल 268 मामले अधिकारियों के पटल पर आए। इनमें से 55 मामलों का निस्तारण मौके पर ही हो गया। तहसील दिवस में पहली बार देखा गया कि भीड़ के चलते फरियादियों को लाइन में लगना पड़ा। हालांकि लगभग 80 फीसदी मामलों का निस्तारण नहीं हो सका। तहसील दिवस पर भी समस्या समाधान के लिए एड़ियां रगड़ रहे फरियादियों की भारी भीड़ रही। कोई पांचवीं बार तो कोई सातवीं बार एक ही समस्या के समाधान की मांग को लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन

तहसील दिवस में कई बार प्रार्थना पत्र देने वालों की तादाद अधिक रही। इससे प्रार्थना पत्रों का आंकड़ा ज्ञानपुर तहसील में 167 पहुंच गया। जिले की तीनों तहसीलों में आए 268 मामलों में मौके पर अधिकारी महज 55 का ही निस्तारण कर सके। जिलाधिकारी विशाख जी, पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने ज्ञानपुर तहसील में जनसमस्याएं सुनी। यहां पर आए 167 मामले में 50 प्रार्थना पत्रों को निस्तारित किया गया। जो कि एक तहसील में निस्तारित किए गए मामलों में रिकार्ड है। भदोही तहसील में एसडीएम आशीष यादव, सीओ परमहंस मिश्र ने फरियाद सुनी। यहां 53 मामले आए, जिनमें तीन को निस्तारित किया जा सका। इसी तरह औराई तहसील में आए 48 मामलों में दो का ही निस्तारण किया जा सका। डीएम विशाख जी ने तहसील दिवस में मातहतों को शिकायतों का निस्तारण समय सीमा में करने का निर्देश दिया। चेतावनी दी लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि तहसील दिवस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। दूरदराज से आने वाले फरियादियों की समस्या प्रत्येक दशा में प्राथमिकता से निस्तारित की जाए। आईजीआरएस के लंबित मामलों में जांच रिपोर्ट आख्या अपलोड करें। निस्तारण रिपोर्ट से 31 जुलाई तक अवगत कराने का निर्देश दिया। भूमि संबंधी विवाद में राजस्व और पुलिस अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त रूप से जा करके कार्रवाई करें। मंगलवार को प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसपी सचिंद्र पटेल, सीडीओ हरिशंकर सिंह, एसडीएम, तहसीलदार, डीएसओ संजय पांडेय, बीएसए पीएन श्रीवास्तव, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, विकलांग अधिकारी ऋतुराज सिंह, एबीएसए केडी पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्टॉल लगाकर मामले निस्तारित किए
ज्ञानपुर। तहसील समाधान दिवस में विद्युत, स्वास्थ्य, समाज कल्याण विभाग से स्टाल लगाए थे। विद्युत विभाग ने चार फरियाद, स्वास्थ्य विभाग ने 19 विकलांगों को प्रमाण पत्र जारी किया। एक विकलांग को प्रमाण पत्र के लिए रेफर किया गया।एक विकलांग दिव्याग पेंशन, समाज कल्याण विभाग के सात वृद्धा पेंशन प्रकरण समेत 32 मामलों को अधिकारियों ने निस्तारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने आठ मामले निपटाए
ज्ञानपुर। शिकायतों का निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने एसएचओ गोपीगंज, डीएसओ, डीडी कृषि, जिला कृषि अधिकारी, डीपीरओ, डीसी मनरेगा, डीपीआरओ, एसएचओ(जी) की टीम ीगठित किया। टीम ने मौके पर जाकर आठ प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed