फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   200 children reached district hospital in cold and hot weather, take care

Bhadohi News: सर्द-गर्म मौसम में 200 बच्चे पहुंचे जिला अस्पताल, रखें ख्याल

Thu, 30 Nov 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
200 children reached district hospital in cold and hot weather, take care
ज्ञानपुर। जिले की हवाएं सर्द होती जा रही हैं। इसके चलते तापमान में निरंतर गिरावट हो रही है। इसका असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। जिले के अस्पतालों में मौसमी बीमारी ग्रस्त बच्चों की संख्या बढ़ गई है। इनमें ज्यादातर बच्चे खांसी, जुखाम, बुखार से पीड़ित है। बुधवार को महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में 700 मरीज पहुंचे। इनमें 200 से अधिक बच्चे शामिल रहे। डॉक्टरों के मुताबिक सर्दी की दस्तक से वातारण में मौजूद वायरस सक्रिय हो गए हैं। जो लोगों को बीमारी के कारण बन रहे हैं। डॉक्टरों ने बच्चों को विशेष ध्यान रखने को कहा है।
विज्ञापन

देश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी एवं बारिश के चलते जिले का मौसम करवट ले लिया। न्यूनतम तापमान लगातार लुढ़क रहा है। करीब 10 दिन पूर्व जहां जिले का तापमान 19 से 20 डिग्री था वहीं अब 14 तक पहुंच गया है। बुधवार को दिन में मौसम साफ रहा, लेकिन शाम होते ही लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। प्रतिदिन बदलते मौसम से बड़े से लेकर बच्चे और बुुजुर्ग की सेहत प्रभावित हो रही है। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में काफी संख्या में सर्दी-खांसी के मरीज पहुंचे। इसमें बच्चों की संख्या भी अच्छी खासी रही। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक 614 ऑफलाइन और करीब 80 मरीजों की ऑनलाइन ओपीडी की गई। इसमें 200 बच्चों की ओपीडी की गई। आमतौर पर जिला अस्पताल में सौ बच्चे पहुंचते थे। मौसम बदलने से बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। डॉक्टरों ने बच्चों का ध्यान रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

इनसेट
चार माह से नहीं आ रहे बाल रोग विशेषज्ञ
ज्ञानपुर। मौसम बदलने के कारण सर्दी-जुकाम और निमोनिया से पीड़ित सैकड़ों बच्चे महाराजा चेतसिंह अस्पताल पहुंच रहे हैं। यहां तैनात बाल रोग विशेषज्ञ चार महीने से छुट्टी पर है। फिजिशयन ही बच्चों को दवाएं दे रहे हैं। महीनों से अस्पताल न आने वाले विशेषज्ञ को लेकर विभागीय स्तर से भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
---------
बच्चों को गुनगुना पानी ही पिलाएं
ज्ञानपुर। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पदीप यादव ने कहा कि मौसम बदलाव के समय बच्चों के सेहत की चिता अभिभावकों को सताने लगती है। ऐसे समय विशेष सतर्कता की जरूरत है। सर्दी-जुकाम व अन्य संक्रामक बीमारियों से छोटे बच्चे अक्सर पीड़ित हो जाते हैं। उन्होंने बच्चों को सर्द-गर्म मौसम बचाने की सलाह दी है। कहा कि बचाव के लिए गुनगुना पानी का सेवन सबसे अचूक उपचार है। इसके साथ ही बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं और शरीर को ढंककर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed