फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   20 kilometer long traffic jam lasted for 10 hours in bhadohi

Ballia News: 10 घंटे तक 20 किमी जाम से जूझते रहे लोग, ट्रक खराब होने के चलते लगा जाम; यात्री हुए परेशान

Tue, 14 Jan 2025 07:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 14 Jan 2025 07:09 PM IST
सार

नए पुल पर ट्रक खराब होने के कारण 10 घंटे जाम लगा रहा। घटों जाम में फंसकर यात्री काफी परेशान रहे। जाम हटाने में सुरक्षाकर्मियों के पसीने निकल गए। 

विज्ञापन
20 kilometer long traffic jam lasted for 10 hours in bhadohi
10 घंटे तक लगा रहा 20 किलोमीटर लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर-भरौली को जोड़ने वाले नए पुल पर ट्रक खराब होने के कारण एनएच-31 के साथ ही बक्सर शहर से लेकर आरा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। उजियार गंगा तट पर जाने वाले श्रद्धालुओं को घंटों जाम में फंसकर इंतजार करना पड़ा। मकर संक्रांति के मद्देनजर नरही पुलिस भरौली गोलंबर पर सुबह से ही सक्रिय रही, लेकिन 8 बजे के बाद पुलिस भी गोलंबर से गायब हो गई। 

विज्ञापन


जाम को हटवाने के लिए आरपीएफ के जवान भरौली गोलंबर पर मशक्कत करते रहे। 20 किलोमीटर तक 10 घंटे तक जाम लगा रहा। जाम भरौली से नरही थाने के आगे तक पहुंच गया था। वहीं, भरौली गोलंबर से गाजीपुर जिले के सीमा तक लगा रहा। 
विज्ञापन




भरौली गोलंबर पर खराब ट्रक को पुलिस कर्मी एवं ग्रामीणों ने धक्का देकर हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी असफल साबित हुआ। सोमवार की रात 11 बजे से जाम लगना शुरू हुआ और मंगलवार को सुबह 10 बजे तक लगा रहा। जाम और घना कोहरा दस बजे दिन तक रहा। जाम के कारण गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को भी घंटों परेशानी हुई। यदि एक जनवरी की तरह भारी वाहनों को रोक दिया गया होता तो मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घने कोहरे में भी स्नानार्थी आटो रिक्शा, ई-रिक्शा, बोलेरो, स्कार्पियो, जीप, मैजिक, पिकअप गाड़ियों में सवार होकर उजियार गंगा तट पर पहुंचे। कोटवा नारायणपुर गंगा तट, भरौली गंगा तट, गोविन्दपुर गंगा तट, बड़का खेत पलिया खास गंगा के छाड़न में श्रद्धालुओं का दोपहर तक गंगा में आस्था की डुबकी लगाने का सिलसिला चलता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed