{"_id":"30fbafb92a512ba63a85df302ebee7f4","slug":"2-80-million-to-the-budget-for-the-benefit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.80 करोड़ के लाभ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.80 करोड़ के लाभ का बजट पास
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Sun, 01 Mar 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष के अंत में समस्त आय में खर्च घटाने के बाद पालिका को 2.80 करोड़ की आय होगी।
बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है और सभी मदों को मिलाकर पूरे वर्ष कुल 37.94 करोड़ खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।
नगर पालिका सभागार में बजट हेतु विशेष बैठक दोपहर एक बजे शुरू हुई और 40.74 करोड़ का बजट पास में होने में मुश्किल से आधे घंटे लगे।
अधिशासी अधिकारी टीएन तिवारी ने बजट भाषण पढ़कर माननीय सभासदों को सुनाया। उन्होंने बताया कि नए बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है।
बजट धनराशि का 65 प्रतिशत धन विकास मद में खर्च किया जाएगा। इसे मलिन बस्ती सुधार, नगर के सौंदर्यीकरण, जनसुविधा, सड़क निर्माण, कार्यालय भवन, जच्चा बच्चा केंद्र निर्माण, स्वच्छ जलापूर्ति, मार्ग प्रकाश सुविधा पर खर्च किया जाएगा।
इसके अलावा पालिका के आय का मुख्य धन कर्मचारियों अधिकारियों के वेतन, पेंशन, उपादान व अन्य देयों पर खर्च होगा। बताया कि चालू वित्त वर्ष में सड़क निर्माण पर 15 करोड़ का बजट था जिसे बढ़ा कर 20 करोड़ कर दिया गया है।
जहां तक पालिका के आय का सवाल है वर्ष की प्राप्तियां 35.74 करोड़ आंकी गई हैं जबकि प्रारंभिक अवशेष 5 करोड़ मिलाकर पालिका के पास कुल 40.74 करोड़ हो जाएगा। जिसमें 37.94 करोड़ खर्च का अनुमान लगाया गया है। बजट बैठक मुश्किल से 30 मिनट तक चली जिसमें बजट के गुणदोष पर कोई चर्चा नहीं गई। बैठक की अध्यक्षता महलका सिद्दीकी ने की।