{"_id":"5cb22d49bdec22140d56bdc0","slug":"191555180873-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनाव: 16 से नामांकन, तैयारी अंतिम दौर में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनाव: 16 से नामांकन, तैयारी अंतिम दौर में पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में 12 मई को होने वाले मतदान के लिए 16 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। प्रत्याशियों का काफिला और जुलूस रोकने के लिए जिला मुख्यालय समेत विभिन्न मार्गो पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। डीएम के न्यायालय कक्ष में प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे।
लोकसभा चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। छठवें चरण में 12 मई को जिले में मतदान होगा। निर्वाचन से जुड़ी नामांकन पत्र वितरण, नामांकन पत्र दाखिल, जांच, नाम वापसी की प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से अधिसूचना की अधिकृत घोषणा नहीं हुई लेकिन हर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन मतदान से जुड़ी विभिन्न तैयारियों में तेजी कर रखी है। प्रतिदिन अलग अलग बैठकों का दौर चल रहा है। प्रत्याशियों की ओर से16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक नामांकन किया जा सकेगा। 24 अप्रैल को नामांकन पतरों की जांच होगी, जबकि 26 अप्रैल को नाम वापसी हो सकेगी। जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में प्रत्याशियों का नामांकन होगा। नामांकन के दौरान प्रत्याशी संग उनके प्रस्तावक ही रहेंगे। जुलूस आदि रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है। 16 अप्रैल से उक्त स्थानों पर सीओ, थानाध्यक्ष संग पुलिसकर्मी तैनात हो जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने बताया कि प्रत्याशियों को नामांकन पत्र 16 अप्रैल से ही मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नामांकन से जुड़ी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं नामांकन प्रक्रिया के सभी कार्य निपटाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय अवकाश के दिन भी खुला रहा।