{"_id":"5caa4360bdec2213fd29a517","slug":"191554662240-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबकर छात्र की मौत,परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबकर छात्र की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जंगीगंज/कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गंगा घाट पर रविवार सुबह उस समय कोहराम मच गया जब साथियों के साथ गंगा स्नान करने गए कक्षा नौ के छात्र आदित्य की डूबकर मौत हो गई। छात्र को बचाने के प्रयास में चचेरा भाई सुनील कुमार यादव की हालत गंभीर हो गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोपालपुर निवासी हरिश्चंद्र का 14 वर्षीय पुत्र आदित्य यादव चचेरे भाई सुनील यादव पुत्र हरिलाल समेत कुछ अन्य साथियों के साथ रविवार की सुबह गंगा स्नान करने गया था। नहाते समय आदित्य गहरे पानी की ओर पहुंचकर डूबने लगा। यह देख चचेरे भाई सुनील उसे बचाने के लिए गहरे पानी की ओर बढ़ा लेकिन वह भी डूबने लगा। यह देख दूसरे साथियों ने सुनील को बचाने में कामयाब हो गए लेकिन आदित्य की डूबकर मौत हो गई। खबर मिलने पर पहुंचे परिजन मल्लाहों के सहयोग से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आदित्य को पानी से निकालकर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता चोपन में रहकर काम करते हैं। आदित्य की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त रही। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।