फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पीएम आवास: दो हजार लाभार्थियों के खाते में जाएंगे 30 करोड़

पीएम आवास: दो हजार लाभार्थियों के खाते में जाएंगे 30 करोड़

Wed, 13 Feb 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
पीएम आवास: दो हजार लाभार्थियों के खाते में जाएंगे 30 करोड़

विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के दो हजार लाभार्थियों के खाते में दूसरे चरण की 30 करोड़ भेजे जा रहे हैं। 20 फरवरी से पहले सभी के खाते में यह रकम चली जाएगी। नींव तक काम पूरा करने वाले लाभार्थियों को डेढ़ लाख रुपये दूसरे चरण में भेजे जाएंगे। इससे बारिश से पहले लाभार्थियों को पक्का छत मुहैया होने की उम्मीद है।
सबको छत मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में योजना के तहत एक लाख 22 हजार जबकि शहरी गरीबों के लिए दो लाख की राशि तीन चरणों में दी जा रही है। नगर पालिका भदोही, गोपीगंज और नगर पंचायत ज्ञानपुर, सुरियावां, नई बाजार, खमरिया, घोसिया में 2016 से लेकर अब तक योजना में 8,755 आवास स्वीकृत हुए, हालांकि 447 आवास ही पूर्ण हो सके। पहले चरण में 50 हजार पाने वाले 2036 लाभार्थियों की नींव पूर्ण होने पर अब उन्हें एक लाख 50 हजार की दूसरी किस्त के रूप में 30 करोड़ भेजा जा रहा है। 1599 लाभार्थी छत तक आवास बना चुके हैं, जिन्हें 50 हजार की तीसरी किस्त भेजी जाएगी। छत ढलाई पूर्ण होते ही नगरीय इलाकों में पूर्ण आवास की संख्या दो हजार से अधिक हो जाएगी। डूडा अधिकारी शैलेंद्र भूषण ने कहा कि पीएम आवास का कार्य तेजी से हो रहा है। दूसरी किश्त की रकम जाने के बाद आवास 50 फीसदी से अधिक पूर्ण हो जाएंगे।
विज्ञापन


593 अपात्र आवेदन निरस्त
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सात निकायों से आए आवेदनों में 593 अपात्र मिलने पर निरस्त किया जा चुका है। विभाग की मानें तो आठ हजार से अधिक आवेदनों में कई ऐसे लोग भी आवेदन किए थे जिनके पास पक्के मकान थे। सत्यापन के बाद ऐसे आवेदनों को निरस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम आवास में कालोनी की भी व्यवस्था
ज्ञानपुर। नगरीय इलाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ तीन तरीके से लाभार्थियों को दी जा रही है। डूूडा अधिकारी शैलेंद्र भूषण ने कहा कि पहली व्यवस्था ढाई लाख को तीन चरणों में देकर आवास बनाया जा रहा है। दूसरी व्यवस्था कालोनी के रूप में आवास बन रहे हैं जिनमें ढाई लाख काटकर शेष रकम लाभार्थी से जमा कराया जाएगा। इसके लिए जोरईं में जमीन का चयन हो चुका है और 1661 लोगों ने आवेदन किया है। तीसरी एवं अंतिम व्यवस्था में अगर किसी लाभार्थी का मकान आधा अधूरा है तो उसे बैंक से कम ब्याज पर ऋण दिलाकर पूरा कराया जाता है। इसमें 319 ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed