फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ब्रम्हकुमारी में अहिंसा परमो धर्म विषयक गोष्ठी

ब्रम्हकुमारी में अहिंसा परमो धर्म विषयक गोष्ठी

Sat, 09 Feb 2019 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
ब्रम्हकुमारी में अहिंसा परमो धर्म विषयक गोष्ठी

विज्ञापन
भदोही। ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा में शुक्रवार को अहिंसा परमो धर्म विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके के मुख्य अतिथि रहे विश्वविद्यालय के प्रमुख सचिव, बीके बृजमोहन भाई ने श्रद्धालुओं से आत्मा-परमात्मा व मेडिटेशन पर विस्तार से चर्चा की। बताया कि शरीर विनाशी तथा आत्मा अविनाशी है। शरीर में आत्मा को बल प्रदान करने के लिए मेडिटेशन का अभ्यास सबके लिए आवश्यक है।
उन्होंने शरीर और आत्मा के बीच संबंधों को स्पष्ट करते हुए कहा कि आज मनुष्य जीवन अनिश्चितता से भरा हुआ है। दिनचर्या असामान्य व असंतुलित हो गई है। मनुष्य को इस अनिश्चितता से निकालने के लिए सबको ज्ञान चक्षु की अवश्यकता है। हर कोई शांतिपूर्ण जीवन चाहता है। सुख, प्रेम हमेशा से सबकी आवश्यकता रही है। भारत वासियों को उस ज्ञान की जिससे परमद्बत्मा ने मनुष्य को देवता का रूप बनाया है। आत्मा शरीर के द्वारा ही सुख-दुख की अनुभूति कराती है। उन्होंने सादा और उच्च जीवन के लिए टिप्स दिए।
विज्ञापन

इससे पूर्व शुक्रवार को प्रात: 3.30 बजे प्रमुख सचिव ने मेडिटेशन का अभ्यास कराया, जिसका भारी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। इस दौरान विश्व शांति के लिए योगाभ्यास भी कराया। इस मौके पर जनपद के मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने माउंट आबु (राजस्थान) से आए प्रमुख सचिव का स्वागत किया। संस्था की भदोही शाखा प्रमुख बीके विजयलक्ष्मी दीदी ने अतिथियों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed