फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   900 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

900 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 29 Jan 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
900 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
ज्ञानपुर। कड़ी सुरक्षा के बीच कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सोमवार को संपन्न हो गई। जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। 11 हजार 280 अभ्यर्थियों में करीब 900 अनुपस्थित रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन की टीमें केंद्रों पर भ्रमण करती रहीं।
विज्ञापन

सोमवार को भी ज्ञानपुर के कंसापुर स्थित ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल, रामदेव पीजी कॉलेज, बूनमैक्स स्कूल सूफीनगर, काशिराज इंटर कॉलेज औराई समेत नौ केंद्रों पर सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे। अभ्यर्थियों की जांच के बाद सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू हुई। सुबह 10 से 12 और दोपहर तीन से पांच बजे तक परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 11 हजार 280 अभ्यर्थियों में करीब 900 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें केंद्रों पर डटी रहीं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार, डीआईओएस अशोक कुमार चौरसिया, तीनों एसडीएम संग पुलिस महकमे के अधिकारी केेंद्रो पर पहुंचे। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गई। बताते चलें कि रविवार को भी नौ केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 11202 अभ्यर्थियों में 620 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed