{"_id":"5c26623abdec2256df2764f2","slug":"191546019386-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस का निरीक्षण, तीन कॉलेजों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस का निरीक्षण, तीन कॉलेजों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने शुक्रवार को तीन माध्यमिक और इंटर कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। एक विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील नहीं मिलने पर डीआईओएस ने नाराजगी जताई। तीनों विद्यालयों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा।
डीआईओएस अशोक कुमार चौरसिया सुबह 11 बजे निर्मला देवी इंटर कॉलेज कौलापुर पहुंचे। यहां बच्चों की उपस्थिति जहां सामान्य रही वहीं पठन-पाठन की हालत खराब मिली। डीआईओएस ने नामांकन और उपस्थिति पंजिका मांगा तो प्रबंधक उपलब्ध नहीं करा सके। इसके बाद वह श्रृंगारी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चककौलपति पहुंचे। यहां सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील नहीं मिला। इंदल प्रसाद इंटर कॉलेज अकेलवां में भी शैक्षिक स्थिति खराब मिली। डीआईओएस ने तीनों विद्यालय के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा।