फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भदोही में बनेगा सूबे का तीसरा वेटनरी कॉलेज

भदोही में बनेगा सूबे का तीसरा वेटनरी कॉलेज

Fri, 21 Dec 2018 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
भदोही में बनेगा सूबे का तीसरा वेटनरी कॉलेज

विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी भदोही में सूबे का तीसरा वेटनरी कॉलेज बनेगा। इसके लिए काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की हॉस्टल चौराहे के समीप 55 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। 28 करोड़ की रकम स्थानांतरित करने का निर्देश जारी किया गया है। भवन निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज शुरू होने पर हर साल 100 नए पशु चिकित्सक प्रदेश को मिलेंगे।
मखमली कालीनों के लिए विश्व विख्यात भदोही जिला शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राजकीय पॉलीटेक्निक और राजकीय आईटीआई जहां संचालित होने लगे हैं, वहीं टेक्सटाइल यूनिवर्सिटी को बीएचयू से संबद्ध कर चलाने की कवावद हो रही है। इसी तरह वेटनटरी कॉलेज भी खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मथुरा और मेरठ के बाद सूबे का तीसरा वेटनरी कॉलेज जिले में खुलेगा। इसमें पशुओं के आधुनिक इलाज के अलावा प्रदेश को 100 पशु चिकित्सक भी मिलेंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी मौर्य ने कहा कि चिकित्सक कक्ष, गोशाला, लैब, चारागृह आदि बनाने के लिए 55 एकड़ जमीन की जरूरत थी। इसके लिए हॉस्टल चौराहे के समीप काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की 55 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन



पहले आजमगढ़ में प्रस्तावित था कालेज बनाना
पहले वेटनर कॉलेज आजमगढ़ में खोला जाना प्रस्तावित था। इसके लिए धनराशि भी भेजी गई थी। अब भदोही में स्थान मिलने के बाद आमगढ़ को भेजी गई राशि में से पहली किश्त के रूप में 28 करोड़ जारी करने के निर्देश शासन स्तर से दिए गए हैं। कालेज के निर्माण पर करीब 233 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। वेटनरी कॉलेज बनने से पशुओं को जहां आधुनिक उपचार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed