{"_id":"5c0eade2bdec2241852c578f","slug":"191544465890-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिदिन बंद रहेगा पीपा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिदिन बंद रहेगा पीपा पुल
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही जिले को मिर्जापुर और डेंगुरपुर के रास्ते मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले दो पीपा पुलों पर दो दिनों तक आवागमन बंद रहेगा। 11 और 12 दिसंबर को कुंभ मेले में वाराणसी से प्रयागराज जाने वाले बड़े जलपोतों को रास्ता देने के लिए इन दोनों पीपा पुलों को तोड़ा जाएगा। सोमवार को अधिकारियों की टीम ने मौका मुआयना कर हालात का जायजा लिया।
प्रयागराज में शुरू हो रहे कुंभ में शामिल होने के लिए वाराणसी से प्रयागराज के लिए बड़े जलपोतों का आवागमन होगा। इन जलपोतों में सामान प्रयागराज तक जाएंगे। इसके मद्देनजर सोमवार को अधिकारियों की टीम रामपुर गंगा घाट पहुंची। यहां पीपा पुल का जायजा लेने के बाद जलपोतों के आवागमन के लिए टीम के अधिकारियों ने आठ पीपा खोलने का निर्देश दिया। इसके बाद सोमवार शाम को पीपा खोलने का काम शुरू कर दिया गया। इसके चलते पीपा पुल पर आवागमन बंद हो गया। पीपा पुल को 13 दिसंबर को फिर से चालू किया जाएगा। इसी तरह धनतुलसी-डेंगुरपुर पीपा पुल पर भी आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान गंगा आर-पार जाने वाले यात्रियों को नाव का सहारा लेना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के एई एसबी राव ने कहा कि दो दिन के लिए दोनों पीपा पुलों पर आम लोगों का आवागमन बंद रहेगा। जलपोतों के गुजरने के बाद पीपा पुल को जोड़कर चालू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि इन दोनों पुलों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग भदोही से मिर्जापुर और अन्य जिलों की ओर यात्रा करते हैं।