फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भाई की मौत से बहन की हालात चिंता जनक

भाई की मौत से बहन की हालात चिंता जनक

Sun, 11 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
भाई की मौत से बहन की हालात चिंता जनक
ज्ञानपुर। गोपीगंज नगर में डेंगू रोग का दायरा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को काली देवी मोहाल निवासी सौरभ मिश्र की डेंगू से मौत होने के बाद अब उसकी बहन उजाला(13) में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका की ओर से कोई कारगर कदम न उठाए जाने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

बारिश का सीजन खत्म होने के बाद गोपीगंज नगर संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ गया है। दवाओं का समुचित छिड़काव न होने से मच्छरजनित रोगों का दायरा बढ़ रहा है। सीएचसी के चिकित्सक अभय सिंह समेत गोपीगंज नगर और आसपास के लगभग आधा दर्जन लोगों की मौत डेंगू से हो चुकी है। काली देवी मोहाल निवासी सौरभ (15) की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को उसकी बहन उजाला (13) डेंगू की चपेट में आने की बात शुरू हो गई। घर वालों के मुताबिक उसमें डेंगू के लक्षण दिखे हैं। इससे परिवार के लोग सहम गए हैं। इकलौते चिराग की मौत के बाद गमजदा परिवार इससे परेशान हो गया है। बताते चलें कि गोपीगंज नगर के विभिन्न मोहल्लों में दूषित पानी के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएमओ डॉ. एसके सिंह ने कहा कि डेंगू के लक्षण नहीं मिले हैं। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed