फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मतदाता पुनरिक्षण अभियान

मतदाता पुनरिक्षण अभियान

Fri, 21 Sep 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मतदाता पुनरिक्षण अभियान
भदोही। प्रशासन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर गंभीरता दिखा रहा है। बृहस्पतिवार को भदोही तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा ने बूथ लेवल अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। बैठक में सूचना देने के बाद भी 86 बीएलओ के न पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने उन्हें नोटिस भेजने का निर्देश एसडीएम भदोही यमुनाधर चौहान को दिया। पुनरीक्षण अभियान एक सितंबर से 28 अक्टूबर तक चलना है। अब तक क्या कार्य हुआ है और कहां कमियां हैं, इसके लिए बृहस्पतिवार को तहसील में बैठक कर समीक्षा की गई। एडीएम ने कहा कि बीएलओ सूची को दुरूस्त करने और नए मतदाताओं को जोड़ने को उच्चा प्राथमिकता पर लें। क्योंकि चुनाव आयोग 18 वर्ष तक के युवाओं को मतदान से वंचित नहीं रखना चाहती है। जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करें। 22 सितंबर को पुन: समीक्षा बैठक होगी जिसमे बीएलओ की लापरवाही पर चर्चा की जाएगी। बैठक में 200 बीएलओ का कार्य संतोषजनक न होने पर उन्हें फटकार लगाई गई और आगे सुधार करने का मौका दिया गया। बैठक में 250 बीएलओ के सापेक्ष 86 बीएलओ अनुपस्थित से थे, जिन्हें नोटिस भेजने का निर्देश दिया गया। पूरी जिम्मेदारी से प्रारुप भर कर हर हाल में 22 को होने वाली बैठक में लेकर आएं। 23 को विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलेगा। बैठक को एसडीएम यमुनाधर चौहान और तहसीलदार रामजी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed