फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दूसरे दिन भी नहीं खुला नामांकन का खाता

दूसरे दिन भी नहीं खुला नामांकन का खाता

Fri, 03 Nov 2017 12:49 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी नहीं खुला नामांकन का खाता
नामांकन का खाता
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी कोई नामांकन दाखिला नहीं हुआ। एक नगरपालिका और दो नगर पंचायतों के लिए बनाए गए नामांकन स्थलों से केवल छह लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। इस दौरान नामांकन स्थलों और उनके इर्द-गिर्द विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थकों का मजमा लगे रहने से गहमागहमी का माहौल रहा। तमाम समर्थक नामांकन स्थल पर विरोधियों का माहौल जानने के लिए भी आसपास मंडराते दिखे।

जिले में दूसरे चरण में 26 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सात नवंबर तक नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन दाखिला दोनों काम चलेंगे। गुरुवार को दूसरे दिन विभिन्न वार्डों के संभावित सभासद उम्मीदवारों ने छह परचे खरीदे, जबकि अध्यक्षी के लिए भी परचा नहीं लिया गया। गोपीगंज नगर पालिका में सभासद के तीन, सुरियावां नगर पंचायत में एक और खमरिया नगर पंचायत में दो परचे सभासद के लिए खरीदे गए। औराई संवाददाता के मुताबिक खमरिया वार्ड संख्या नौ से राकेश द्विवेदी और वार्ड 12 से मैयुद्दीन ने परचा खरीदा। ज्ञानपुर, घोसिया, नई बाजार नगर पंचायतों और भदोही नगर पालिका के नामांकन स्थल से दूसरे दिन एक भी नामांकन पत्र नहीं लिया गया। इसके चलते, दूसरे दिन भी अध्यक्षी के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का आंकड़ा 57 ही रहा। सदस्य के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री तीन सौ के आसपास पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed