{"_id":"59cd45334f1c1b78548b4d63","slug":"191506624819-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधाधुंध बिजली कटौती से मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधाधुंध बिजली कटौती से मचा हाहाकार
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। नवरात्र के पावन पर्व पर भी बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो सका है। शासन और प्रशासन के दावे फेल हो गए हैं। अघोषित कटौती के बीच बृहस्पतिवार को पांच घंटे की एकमुश्त कटौती से जिले में हाहाकार मचा है। आम नागरिकों संग पूजा समिति के पदाधिकारियों में बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।
पिछले दो महीने से बिगड़ी बिजली आपूर्ति में अब तक सुधार नहीं हो सका। नवरात्र शुरू होने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्व पर बेहतर बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया था लेकिन नवरात्र खत्म होने की ओर पहुंच गया लेकिन बिजली संकट टल नहीं रहा है। अघोषित कटौती से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को कटौती ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए। सुबह सात बजे से कटी बिजली नौ बजे आई और 11 बजे से गुल हुई बिजली दोपहर तीन बजकर 30 मिनट पर आई। करीब आधे घंटे तक रहने के बाद शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आ सकी। रात और दिन में हो रही कटौती से पूजा पंडालों की रौनक भी गायब हो जा रही है। दूर-दराज से आ रहे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने कहा कि मेन से ही बिजली काटी जा रही है। जिले को जितनी बिजली मिल रही है उसकी आपूर्ति हो रही है।