फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   19 absent, including two JEs, salary stopped

दो जेई समेत 19 अनुपस्थित मिले, वेतन रोका

Sat, 15 May 2021 05:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
19 absent, including two JEs, salary stopped
ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने शनिवार को डीघ ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो अवर अभियंता, आठ तकनीकी सहायक सहित कुल 19 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित रहे। सभी का एक दिन का वेतन और मानदेय बाधित किया।
विज्ञापन

शासन और प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी अधिकारी और कर्मचारी लापरवाह बने हुए हैं। कोरोना संक्रमण काल में डीएम जहां अफसरों को बिना अनुमति के जिला न छोड़ने की हिदायत दी है वहीं डीघ ब्लॉक में सबकुछ उल्टा ही दिखा। इस क्रम में शनिवार को सुबह 11 बजे सीडीओ भानु प्रताप सिंह ब्लॉक पर पहुंचे तो अवर अभियंता लघु सिंचाई मैन बहादुर, ग्रामीण अभियंत्रण अखिलेश कुमार सिंह, एडीओ अखिलेश कुमार, सहायक लेखाकार विनय शंकर शुक्ल, पत्रवाहक दिनेश कुमार झा, कंप्यूटर ऑपरेटर गुलाम जाबीर, एसओ राहुल पांडेय, तकनीकी सहायक ओम शरण श्रीवास्तव, संजय राम, पवन कुमार राय, राम विनोद राय, वीरेंद्र सिंह, संतोष कुमार, बीएमएस राजेश कुमार पटेल, रवीना चौधरी और कंप्यूटर ऑपरेटर सुभाष कुमार यादव अनुपस्थित रहे। इसमें कई कर्मचारी मई माह में अब तक नहीं आए हैं। सीडीओ ने सभी का एक दिन का मानदेय और वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। चेतावनी दिया कि भविष्य में ऐसा मिलने पर शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed