फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   थाना परिसर में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

थाना परिसर में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 21 Feb 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
थाना परिसर में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
सीतामढ़ी। कोइरौना पुलिस की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर बुधवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा एवं युवाशक्ति के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने थाना परिसर में प्रदर्शन किया। लगभग तीन घंटे तक नारेबाजी कर प्रदर्शनकारियों ने एसओ और चौकी इंचार्ज के निलंबन की मांग की। वे पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इस बीच बड़ी संख्या में फोर्स भी जमा हो गई। प्रबुद्घ वर्ग के लोगों के हस्तक्षेप पर थानाध्यक्ष ने माफी मांगकर मामला रफा-दफा कराया।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि थानाध्यक्ष कोइरौना धर्मेंद्र यादव और चौकी प्रभारी सुरेश भारती एक खास जाति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते रहते हैं। कहा कि मंगलवार को संगठन के जिलाध्यक्ष अंबरीष तिवारी के साथ नेवाजीपुर मोड़ पर किसी बात को लेकर गाली देते हुए हाथ-पैर तोड़ देने की धमकी दी गई। दो माह पूर्व युवा जनशक्ति के अध्यक्ष पवन पंडित के साथ भी दुर्व्यवहार कर चालान कर किया गया था। लोगों के काफी समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी के निलंबन की मांग करते हुए पुलिस कप्तान को बुलाने की मांग पर अड़ गए और थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए। लगभग तीन घंटे धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कि आरोप बेबुनियाद है। किसी के भी साथ दुर्व्यवहार नहीं किया गया। धरना-प्रदर्शन करने वालों में राजेश तिवारी, विष्णुकांत, पप्पू पांडेय, कमल तिवारी, अखिलेश दूबे, विकास तिवारी, सूरज मिश्र, भरत मिश्र, रत्नेश तिवारी, योगेश मिश्र, विजय तिवारी, आदर्श, मनोज दूबे, सुंदरम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed