फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सिद्घपीठ में समय व्यतीत होना सौभाग्य की बात

सिद्घपीठ में समय व्यतीत होना सौभाग्य की बात

Wed, 13 Feb 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
सिद्घपीठ में समय व्यतीत होना सौभाग्य की बात

विज्ञापन
जंगीगंज। काशी-प्रयाग और विंध्य क्षेत्र के मध्य गंगा तट स्थित इब्राहिमपुर-पुरवा में मां कात्यायनी पीठ अजोरा धाम मंगलवार को तीसरे दिन भी श्रद्घालुओं के जयकारे से गुंजायमान रहा। मुख्य अतिथि महामना मदन मोहन मालवीय के प्रपौत्र एवं संप्रति कुलाधिपति बीएचयू न्यायमूर्ति पं. गिरधर मालवीय ने ‘शिखा तमध्वसिनी’ ग्रंथ का विमोचन किया। कहा कि सिद्धपीठ अजोरा धाम पर पहुंचने पर अद्भुत शांति मिली। ऐसे तीर्थस्थल पर चल रहे धार्मिक कार्य में समय व्यतीत होना सौभाग्य की बात है। कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. सुरेश पांडेय मंजुल ने काव्य पाठ करते हुए आपसी भाईचारे, देशप्रेम का जोश भरा। डॉ. कामिनी ने गंगा स्वक्षता को समर्पित अपनी रचना प्रस्तुत की। इसके साथ ही डॉ. माया त्रिपाठी, डॉ. राजकुमार, उमाशंकर मिश्र, रामेश्वर मिश्र, अनुरोध ने भी काव्य पाठ किया। इस मौके पर परमेश्वरनाथ मिश्र, कुलाधिपति रेखा मिश्रा, सोमेश्वरनाथ मिश्र, राजधर मिश्र, प्रधान रामबली सिंह, हीरामणि यादव, बबलू मिश्र, शास्त्री अजय मिश्र, प्रज्ञा तिवारी, राजाराम दुबे, विनय दुबे, पवन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed