फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   धरती पर सबसे अधिक धैर्यवान किसान

धरती पर सबसे अधिक धैर्यवान किसान

Sun, 23 Dec 2018 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
धरती पर सबसे अधिक धैर्यवान किसान
ज्ञानपुर। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुना करने के लिए तमाम योजनाएं लागू की है। आजादी के बाद यह पहली ऐसी सरकार है जो बजट का 52 फीसदी पैसा किसानों के लिए जारी किया। आने वाले समय में किसानों की स्थिति काफी बेहतर होगी।
विज्ञापन

वह विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित किसान सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि धरती पर सबसे अधिक धैर्यवान किसान होता है। मिट्टी में बीज डालने के बाद चार माह तक इंतजार करता है लेकिन उस दौरान बाढ़ आदि आने पर अगर फसल नष्ट हो जाती है तो वह खेती करना नहीं छोड़ता अगले साल फिर बुआई करता है। किसान ईमानदारी से मेहनत कर लोगों की पेट भरते हैं। उन्होंने खेतीबारी को सरकार मनरेगा से जोड़ने जा रही है। इसके पूर्व चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने भी किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने किसानों को सलाह दिया कि आधुनिक एवं जैविक खेती करें। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने किसानों से आग्रह किया कि वह पंजीकरण कराकर सरकार की अनुदानित योजनाओं का लाभ उठाएं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. शिशिर कुमार ने गेहूं की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी मौर्य, मस्त्य निदेशक पारस सिंह ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान खेतीबारी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 32 किसानों को सम्मानित किया गया और 10 को प्रशस्ति पत्र दिया। कलाकार रामराज यादव, अजय दूबे और हजारी दूबे ने खेतीबारी और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। मौके पर शैलेंद्र दूबे, हौसिला पाठक, संतोष पांडेय, रामजीत पाल, सुरेंद्र पाल, रामेश्वर सिंह, अशोक मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन

इनसेट
विभिन्न विभागों के लगे रहे स्टाल
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित किसान सम्मान समारोह एवं मेले में खेतीबारी से जुड़े सरकारी और गैर सरकारी निजी स्टाल लगे हुए थे। इसमें दूर दराज से आने वाले किसानों ने जानकारी प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेन्द्र पाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed