फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   विद्याज्ञान परीक्षा में 531 परीक्षार्थी अनुपस्थित

विद्याज्ञान परीक्षा में 531 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Mon, 10 Dec 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
विद्याज्ञान परीक्षा में 531 परीक्षार्थी अनुपस्थित

विज्ञापन
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को दोनों पालियों में विद्या ज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 531 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 582 छात्र-छात्राओं में 302 उपस्थित और 280 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत

594 में 343 उपस्थित और 251 अनुपस्थित रहे। जीआईसी प्रधानाचर्य प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि पांचवीं में पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह परीक्षा आयोजित कराई जाती है। जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने के साथ ही आवासीय संस्थान में पढ़ने की सुविधा मिलती है। परीक्षा संपन्न कराने मेंराम प्रताप सिंह चौहान, शिवचंद यादव, विशंभर मिश्रा, रामकिशन का योगदान रहा। परीक्षा को लेकर वीएनजीआईसी मैदान पूरे दिन अभ्यर्थियों और अभिभावकों की भीड़ से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed