{"_id":"5bf0477ebdec226988377312","slug":"181542473598-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक में विजय और बालिका में काजल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक में विजय और बालिका में काजल अव्वल
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को ज्ञानपुर की ब्लॉक स्तरीय क्षेत्रीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न स्कूलों के आए बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खेल प्रतियोगिता में विजय और काजल अपने-अपने वर्गों में अव्वल रहे।
मुख्य अतिथि ज्ञानपुर ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया। उसके बाद ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बच्चे भविष्य के नायक है। शिक्षकगण उनको बेहतर शिक्षा देें। कहा कि बच्चे पढ़ाई और खेल में मेहनत कर प्रदेश और देश स्तर पर जिले का नाम रोशन करें। प्राथमिक विद्यालय स्तर पर बालक वर्ग 400 मीटर में विजय प्रथम, सूरज पाल द्वितीय, 200 मीटर में विजय कुमार प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय, बालिका 400 मीटर में काल प्रथम, जूही यादव द्वितीय, 200 मीटर में उमा यादव प्रथम, काजल द्वितीय रहीं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्तर पर 600 मीटर बालक में राहुल प्रथम, नागेश्वर द्वितीय, बालिका 400 मीटर में प्रतिभा प्रथम, आशा द्वितीय रहीं। खो-खो जूनियर में घोरहां विजेता और छत्रशाहपुर उप विजेता बना। प्राथमिक स्तर खो-खो में वारी की टीम विजेता बनी। कबड्डी बालिका में द्वितीय स्थान मिला। प्राथमिक वर्ग के लंबी कूद में सुशीला बिंद को प्रथम स्थान मिला। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णदत्त पांडेय ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर शशिचंद्र मिश्रा, पवन मालवीय, मनोज उपाध्याय, दिलीप सिंह, योगेंद्र बहादुर, जया त्रिपाठी, पूजा मिश्रा, टीबी पाल, अखिलेश कुमार यादव, सुरेश कुमार, मजीदउल्ला खां, शिव बहादुर यादव, माधुरी सरोज, राजकुमार आदि मौजूद रहे।