{"_id":"5bd9f8b0bdec2269af6493bd","slug":"181541011632-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटेल जी ने बिखरे भारत को बनाया अखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटेल जी ने बिखरे भारत को बनाया अखंड
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती बुधवार को राजनीतिक दलों ने भ्ज्ञी धूमधाम से मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। सपा और कांग्रेस ने गोष्ठी कर याद किया तो भाजपा ने रन ऑफ यूनिटी का आयोजन किया। सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में देश के लिए उनके किए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि वह देश के असली जननायक है। बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे पटेल जी को सत्याग्रह की सफलता पर महिलाओं ने सरदार की उपाधि दी। संचालन कर रहे डॉ. आरके पटेल ने कहा कि आजादी के बाद देश 565 रियासतों में बिखरा था। सरदार पटेल ने राजनीतिक इच्छाशक्ति से देश को अखंड बनाया। पूर्व सांसद रामरति बिंद, जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव, पूर्व विधायक जाहिद बेग ने भी अपना विचार व्यक्त किया। मौके पर दशरथ पटेल, जगत नारायण, कमलाशंकर महतो, उमाशंकर, अजीत सिंह, डबलू सिंह, रीता वर्मा, धर्मेंद्र मिश्र, योगेश यादव आदि मौजूद रहे। देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा की ओर से तीनों विधानसभाओं में रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। ज्ञानपुर हॉस्टल चौराहे पर सांसद वीरेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने पद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। औराई में विधायक दीनानाथ भाष्कर ने रन फार यूनिटी को रवाना किया। सभी ने देश हित के लिए पटेल जी की तरफ से उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला। मौके पर राकेश दूबे, प्रदीप सिंह, संतोष पांडेय, रोहित पांडेय, कैलाश पाल, मदन लाल बिंद, राजेंद्र गुप्ता आदि रहे। इसी तरह कांग्रेस ने प्रोफेसर कॉलोनी में पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित कर देश के पहले गृहमंत्री को नमन किया।
विज्ञापन